फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi mann ki baat pariksha pe charcha 2019

हिमाचल के अंशुल के सुझाव पर मोदी करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’

Mon, 28 Jan 2019 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi mann ki baat pariksha pe charcha 2019

हिमाचल के अंशुल शर्मा के सुझाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। रविवार को ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने अंशुल शर्मा के परीक्षा और एग्जाम वॉरियर पर चर्चा करने के सुझाव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल के निवासी अंशुल शर्मा ने मुझे ‘माई जीओवी’पर लिखा कि मुझे परीक्षा और एग्जाम वॉरियर के बारे में बात करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए अंशुल धन्यवाद भी किया। पीएम ने कहा- कई परिवारों के लिए साल का पहला हिस्सा परीक्षा के सीजन का होता है। विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षक परीक्षा से संबंधित कार्यों में व्यस्त होते हैं। मैं इसके लिए इन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन


मैंने इस मुद्दे पर आज मन की बात कही है। मगर आप खुश होंगे कि दो दिन बाद यानी 29 जनवरी को 11 बजे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के छात्रों से संवाद करूंगा। अन्य देशों के छात्र भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के जागरूक मतदाता की भी तारीफ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौल-स्पीति पंद्रह हजार फीट ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र हिक्किम का जिक्र करते हुए हिमाचल के जागरूक मतदाताओं की तारीफ की। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग के प्रयासों की भी सराहना की और प्रबंधों को और बेहतर करने की उम्मीद जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed