PM HP Visit: 5 अक्तूबर को बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करने के बाद कुल्लू दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को हेलिकाप्टर से सीधे बिलासपुर के एम्स हेलीपैड में उतरेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर में करीब दो घंटे रुकेंगे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू रवाना होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को हेलिकाप्टर से सीधे बिलासपुर के एम्स हेलिपैड में उतरेंगे। यहां वे एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर में करीब दो घंटे रुकेंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू रवाना होंगे। कुल्लू दशहरा में प्रधानमंत्री भगवान रघुनाथ की अलौकिक रथयात्रा और देव व मानस मिलन का गवाह बनेंगे। कुछ समय रुकने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। उद्घाटन के बाद मोदी करीब एक घंटा एम्स में बिताएंगे और पूरे संस्थान का जायजा लेंगे। इसके बाद लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री को बिलासपुरी धाम भी परोसी जाएगी। बिलासपुर में प्रेस वार्ता में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि उद्घाटन के साथ एम्स में 150 बिस्तर की आईपीडी शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री लुहणू मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल का 150 साल पुराना स्कूल, जहां पांच ब्रिटिश नागरिकों ने बतौर हेडमास्टर दीं सेवाएं
बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 15-15 हजार लोगों और आस-पास के जिलों से करीब 40 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पांच साल पहले एम्स का उद्घाटन किया था। कांग्रेस ने इसे चुनावी स्टंट बताया था, लेकिन आज एम्स धरातल पर उतर चुका है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अहम भूमिका रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इसमें सहयोग किया। पीएम मोदी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी रहेंगे।