Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Innocent hands kept searching for school bags amidst the pile of ashes.

Chamba News: संघणी अग्निकांड-4

Fri, 27 Nov 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Innocent hands kept searching for school bags amidst the pile of ashes.
प्रभावितों को ढांढस बंधाते ग्रामीण, साथ ही सुगलता मलबे काढेर। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

------------
राख के ढेर में बस्ते खोजते रहे मासूम हाथ
किसी को बच्चों के स्कूल बैग की तलाश तो कोई ढूंढता रहा जल गए आशियानों के बीच बचा सामान
तीसरे दिन भी सुलगते रहे मकान-दुकान, उजड़े आशियानों में आखिरी निशान तलाशते रहे परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिस आंगन में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, शुक्रवार को वहां राख के बीच स्कूल बैग तलाशे जा रहे थे। जिन कमरों में परिवार की यादें और वर्षों की कमाई संजोई थी, वहां अब जले सामान का ढेर था। संघणी बाजार में अग्निकांड के तीसरे दिन भी तबाही का मंजर बरकरार रहा। मकानों और दुकानों के मलबे से धुआं उठ रहा था। इसी राख के बीच प्रभावित परिवार इस उम्मीद में पहुंचे कि शायद कुछ सामान बच गया हो, लेकिन हर तलाश का अंत निराशा में हुआ।
अग्निकांड में छह दुकानें, छह मकान और दो खोखे जलने से करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। चार प्रभावित परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। रिश्तेदारों ने उन्हें अपने घरों में पनाह दी है और रहने-खाने की व्यवस्था संभाली है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। बाजार में सुलगते मलबे को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने संघणी नाले से खुद पाइपलाइन बिछाई है।
विज्ञापन

मकान और दुकान गंवा चुके लेखराज शुक्रवार को पत्नी ब्रह्मा देवी और दोनों बच्चों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पति-पत्नी राख के ढेर में गृहस्थी का कोई सामान बचा होने की उम्मीद में तलाश करते रहे। काफी देर तक कुछ हाथ नहीं लगा तो दोनों थककर बैठ गए। सामने जिंदगीभर की मेहनत का मलबा था और आंखों में बेबसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मलबे में आठवीं कक्षा की उवंशी और छठी कक्षा के अभिमन्यु अपने स्कूल बैग और किताबें ढूंढते रहे। आग में उनकी वर्दी, जूते और पढ़ाई का पूरा सामान जल गया। आगामी परीक्षाओं की तैयारी कैसे होगी, यह चिंता भी उनके सामने थी। काफी देर तक तलाश के बाद दोनों मायूस होकर सड़क किनारे बैठ गए।
--
किताबों के साथ पढ़ाई की चिंता भी जली
उवंशी और अभिमन्यु के लिए अब स्कूल लौटना भी आसान नहीं होगा। आग में किताबें, बैग, वर्दी और जूते तक जल गए। दोनों बच्चे मलबे में अपना पढ़ाई का सामान तलाशते रहे, लेकिन कुछ नहीं मिला। आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उनके सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है।
--
बर्तन तलाशने पहुंचे, हाथ लगी सिर्फ राख
मकान में ढाबा चलाने वाले अशोक कुमार और उनकी पत्नी डोगरी देवी जले बर्तन तलाशने पहुंचे, लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं मिला। वहीं, नूर मोहम्मद की किराना, कपड़े और मनियारी की दुकान पूरी तरह तबाह हो गई। कभी लोगों की जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने वाली दुकान में अब सिर्फ जले अवशेष बचे हैं।

--
ग्रामीणों ने खुद बिछाई पाइपलाइन
संघणी पंचायत प्रधान सुलेमान ने बताया कि शुक्रवार को भी दिनभर मलबे से धुआं उठता रहा। प्रभावित परिवार गृहस्थी का सामान और बच्चे किताबें, वर्दी व जूते तलाशते रहे, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। आग के सुलगते अवशेष बुझाने के लिए ग्रामीणों ने संघणी नाले से पाइपलाइन बिछाई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed