{"_id":"6b09ba9e78ba97d9d20e643f","slug":"a-pack-of-dogs-guards-the-open-ground-making-it-difficult-to-spend-a-peaceful-moment-there-chamba-news-c-88-1-ssml1007-204236-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान में कुत्तों के झुंड का पहरा, सुकून के पल बिताना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान में कुत्तों के झुंड का पहरा, सुकून के पल बिताना हुआ मुश्किल
Fri, 27 Nov 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में घुमता आवारा कुत्तों का झूंड और साथ में खड़े बच्चे और बुजुर्ग और अन्य लोग।संवाद
बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने पर मंडराया खतरा, लोगों ने नगर परिषद से मांगी राहत
सुबह-शाम चौगान पहुंचने वाले सहमे, कार्यकारी अधिकारी ने जल्द अभियान चलाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के ऐतिहासिक चौगान में लावारिस कुत्तों की बढ़ती तादाद ने लोगों का सुकून छीन लिया है। झुंड में घूमते कुत्तों के कारण लोग अब खुले मैदान में बैठने और बच्चों को खेलने देने से भी कतरा रहे हैं।
सर्दियों में धूप सेंकने और सैर के लिए चौगान पहुंचने वाले शहरवासियों को बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
स्थानीय निवासी प्रेम लाल, कश्मीर सिंह, रोशन लाल, तरसेम सिंह और कृपा राम ने बताया कि चौगान शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बच्चे खेलते हैं तो बुजुर्ग धूप सेंककर समय बिताते हैं, लेकिन कुत्तों के झुंड की मौजूदगी से माहौल असुरक्षित महसूस होने लगा है। अभिभावकों को बच्चों पर लगातार नजर रखनी पड़ती है। लोगों ने आशंका जताई कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से चौगान में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
--