फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal's 150-year-old school, where five British citizens have served as headmaster

Himachal: हिमाचल का 150 साल पुराना स्कूल, जहां पांच ब्रिटिश नागरिकों ने बतौर हेडमास्टर दीं सेवाएं

Tue, 27 Sep 2022 06:16 PM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री/अयूब मोहम्मद, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री/अयूब मोहम्मद, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Sep 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के 150 साल पुराने सरकारी स्कूल में पांच ब्रिटिश नागरिक बतौर हेडमास्टर सेवाएं दे चुके हैं। इस स्कूल से जुड़ा इतिहास काफी रोचक है। 
loader
Himachal's 150-year-old school, where five British citizens have served as headmaster
150 साल पुराना स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के बीचोंबीच स्थित बाल विद्यालय 150 वर्षों से शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए मशहूर है। अब तक इस विद्यालय में पांच ब्रिटिश नागरिक बतौर हेडमास्टर सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं विधानसभा अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे पंडित जयबंत राम ने भी इस स्कूल में 26 वर्षों तक बतौर हेडमास्टर सेवाएं दीं। जिला का यह ऐतिहासिक विद्यालय अब तक कई अनमोल हीरे देश/प्रदेश को दे चुका है। विद्यालय से जुड़ी अमिट यादों को एक धागे में पिरोने की विद्यालय प्रबंधन ने अपने स्तर पर प्रयास आरंभ किए हैं। ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए अब विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर एक वेबसाइट तैयार करवाकर इसे ऑनलाइन करने जा रहा है। जिससे पुरानी यादों को सदा के लिए जिंदा रखा जा सके।  लेखक जे. हचिसन और जे.पीएच. वोगल द्वारा रचित हिस्ट्री ऑफ पंजाब हिल स्टेट्स किताब में भी जिक्र किया गया है कि वर्ष 1863 में जिला मुख्यालय चंबा में डाकघर सहित विद्यालय का आगाज हुआ। चंबा से ही डलहौजी के लिए पैदल डाक भेजी जाती थी। 30 नवंबर वर्ष 1871 में विद्यालय को मिडल स्कूल का दर्जा दिया गया।





उस दौरान क्रमबार पांच ब्रिटिश नागरिक हेडमास्टर यहां पर सेवारत रहे। इसके अलावा वर्ष 1887 में इस पाठशाला में छात्राओं को शिक्षा की धारा से जोड़ने की व्यवस्था रही। इस दौरान पांच अंग्रेज हेडमास्टरों ने विद्यालय में व्यवस्थाओं कायम रखने का जिम्मा संभाला। इसका एडमिशन विड्रॉल रजिस्टर में आज भी हस्ताक्षर और उस दौरान उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों के नाम-पते सहित पूरा विवरण मौजूद है। जल्द ही विद्यालय प्रबंधन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के नाम से वेबसाइट तैयार करने के अलावा इस रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस संबंध में जागरूक किया जा सके।  राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जंदरोटिया ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि ऐतिहासिक धरोहर को सहेज कर आने वाली पीढ़ियों को बताने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए वेबसाइट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed