फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pledge to make Ghumarwin Panchayat plastic-free on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर ली घुमारवीं पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ

Wed, 02 Oct 2019 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Pledge to make Ghumarwin Panchayat plastic-free on Gandhi Jayanti
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत घुमारवीं ने पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान नहीं करने के साथ खुले में कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने की भी शपथ उठाई। पंचायत की आम सभा में फैसला लिया गया कि कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक की पत्तल और गिलास का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया तो उसे जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को पंचायत की आमसभा का अधिवेशन उपप्रधान किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें लगभग तीन सौ लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत उपप्रधान ने सभी लोगों से कहा कि गांधी जयंती पर सभी मिलकर प्रण लें कि अपने घर और गांव में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक खुले में नहीं फेंकेंगे। उपप्रधान ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान न करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत में प्लास्टिक की पत्तल और गिलास पहले ही प्रतिबंधित हैं। ग्रामीण किसी भी कार्यक्रम में स्टील की थालियों, गिलासों और हरे पत्तलों का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से भयानक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने सभी से पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अपनी इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में स्वास्थ्य विभाग से शिक्षक सुरेश कुमार चंदेल ने लोगों को प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। आम सभा में भाग लेने आए लोगों को स्टील की थाली और गिलास देकर खाना खिलाया गया। इस दौरान वार्ड सदस्य से श्याम सिंह, चौधरी राम, लेखराम, सुरेश कुमार, कांता देवी, पुष्पा देवी, पंचायत सचिव राजेश कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजीव कुमार, पूर्व उपप्रधान अरविंद महाजन, समाजसेवी और वरिष्ठ नागरिक रूपलाल महाजन और बृजलाल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed