फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   playback singer neha kakkar give 2.5 lakh to payal

पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ ने पायल को दिए ढाई लाख, सारेगामापा के मंच किया था वायदा

Mon, 04 Dec 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 04 Dec 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
playback singer neha kakkar give 2.5 lakh to payal

बॉलीवुड की पार्श्व गायिका नेहा कक्कड़ ने सूबे की बेटी से किया वायदा पूरा कर दिया है। सारेगामापा के मंच पर पायल ठाकुर की प्रस्तुति से खुश होकर नेहा कक्कड़ ने ऑटो चलाने वाले पायल के पापा को टैक्सी देने का वायदा किया था। 

विज्ञापन









इसे उन्होंने पूरा कर दिया है। नेहा ने पायल के पापा को टैक्सी लेने के लिए ढाई लाख रुपये दे दिए हैं। पायल की मां सुनीता ठाकुर ने बताया कि फिलहाल तो पायल के पापा ऑटो ही चला रहे हैं। भविष्य में टैक्सी लेने के बारे में निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन


पायल ठाकुर मंडी में 10वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने अपनी दमदार आवाज से हर किसी का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में पायल ठाकुर ने कहा कि वेस्टर्न और वर्सेटाइल म्यूजिक उन्हें बेहद पसंद है। एक सवाल के जवाब पायल ने कहा कि इन दिनों गुरु विद्यासागर शर्मा से संगीत की शिक्षा ले रही हैं।

पायल की दमदार प्रस्तुति पर हर आंख नम

playback singer neha kakkar give 2.5 lakh to payal

हर गाने में कहीं न कहीं आंखों और नजर का जिक्र करने वाली पायल ने कहा कि मेरे माता-पिता ही मेरी आंखें हैं। मां सुनीता कहती हैं कि वह महज चार वर्ष की थीं, जब टीवी में गाना सुनते ही गुनगुना शुरू कर दिया था। 

अब बेटी का लक्ष्य ही जिंदगी है। पायल ठाकुर पार्श्व गायक शंकर महादेवन को आदर्श मानती हैं। हिमाचली गाने भी पायल की पसंद हैं। गायक नरेंद्र ठाकुर के गानों को वह पसंद करती हैं।

पायल ठाकुर ने तुझ से नाराज नहीं जिंदगी नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं, तेरे मासूम सवालों से परेशान हूं ... 80 के दशक की फिल्म मासूम ये बोल गुनगुनाए तो पड्डल मैदान में हर किसी की आंख नम हो गई।

इस बच्ची की मधुर आवाज का हर कोई कायल हो गया। हर कोई नन्हीं पायल की आवाज को सराहता रहा। महज साढ़े चार मिनट की इस दमदार प्रस्तुति में बच्ची ने हर किसी का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed