फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pipe leakage in panthaghati.

लोग प्यासे और यहां सड़क पर बह रहा पानी

Mon, 18 Aug 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Aug 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pipe leakage in panthaghati.

मैहली-मल्याणा सड़क पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन चार दिन से लीक हो रही है। लीकेज से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। आसपास के इलाकों में चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। पानी व्यर्थ बहने से सड़क धंसने का खतरा भी हो गया है।

विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार राजकुमार, रविंद्र कुमार, लायक राम और नेक राम ने बताया कि इलाके में बीते चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। पानी की लाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन


इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। पानी की लीकेज से सड़क धंस सकती है। दुकानदारों का कहना है कि लीकेज को लेकर आईपीएच विभाग को अवगत करवाया है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से पानी की एक बूंद नहीं मिली
बीते दिनों भारी बारिश के कारण बीसीएस में पेड़ गिरने से पानी की पाइपें टूट गईं। बीसीएस स्थित शर्मा बिल्डिंग में रहने वाले प्रभात सहगल, पीएन शर्मा और अनंत सुरी का कहना है कि चार दिन से इनके घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं मिली।

लीकेज की जानकारी नहीं: विनोद
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि मैहली मल्याणा सड़क पर लीकेज को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। तुरंत लाइन की जांच करवाई जाएगी। अगर पानी लीक हो रहा होगा तो तुरंत लाइन की मरम्मत करवाई जाएगी।

फिर प्यासा रह गया सेंट्रल जोन

सोमवार को नगर निगम ने शहर के सेंट्रल जोन में पानी की सप्लाई नहीं दी। रिज टैंक का लेबल कम होने के कारण सेंट्रल जोन में पानी की सप्लाई पर कट लगाया गया। मालरोड, लोअर बाजार, मिडल बाजार, कृष्णानगर और बस स्टैंड इलाके में पानी न आने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। घोड़ा चौकी क्षेत्र में भी सोमवार को पानी की सप्लाई बाधित रही।

आज भी पानी की सप्लाई पर संशय
शहर में मंगलवार को भी पानी की सप्लाई पर संशय है। नगर निगम मंगलवार को सेंट्रल जोन में सप्लाई देगा। यदि शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली परियोजनाओं से कम पानी मिलता है तो शहर के कुछ इलाकों में सप्लाई प्रभावित रह सकती है। हालांकि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर को पूरा पानी देने का दावा किया है।


अधिकतर क्षेत्रों में दिया है पानी : गुप्ता
नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि शहर के अधिकतर क्षेत्रों में पानी देने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को सेंट्रल जोन को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर पानी की सप्लाई दी गई है। मंगलवार को पानी की आपूर्ति आईपीएच से मिलने वाली सप्लाई पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed