फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pink movie producer Shoojit Sircar interview

सुजीत सरकार बोले- बिग बी से सीखा समय की कद्र करना

Fri, 01 Dec 2017 02:38 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, हरिपुर/मनाली
विजय गुप्ता/अमर उजाला, हरिपुर/मनाली Updated Fri, 01 Dec 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Pink movie producer Shoojit Sircar interview

सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन के साथ पिछले साल सुपरहिट फिल्म पिंक बनाने वाले निर्माता-निर्देशक सुजीत सरकार का कहना है कि समय की कद्र करना और समय की कीमत करना उन्होंने बिग बी से ही सीखा है। इन दिनों अक्तूबर फिल्म की शूटिंग को वरुण धवन को लेकर वह मनाली आए हैं।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में सुजीत सरकार ने बताया कि अभी उनका ध्यान अक्तूबर फिल्म की रिलीज पर है। इस फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा शूट हो चुका है। इसमें कुछ खास सीन मनाली में फिल्माए गए हैं। दिल्ली में भी शूटिंग हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने अक्तूबर फिल्म को एक साधारण मध्य वर्ग की सच्ची लव स्टोरी से प्रेरित बताया। कहा कि वे अमूूमन अपनी हर फिल्म की शूटिंग हिमाचल में कुल्लू-मनाली में करते हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट शहीद उधम सिंह की बायोपिक है। हालांकि, वे पद्मावती फिल्म पर हो रहे विवाद के सवाल को टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण धवन यूनिट सहित मुंबई रवाना
जुड़वा-2 और बद्री की दुल्हनिया जैसी सौ करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्में देने वाले बॉलीवुड स्टार वरुण धवन मुंबई लौट गए हैं। फिल्म यूनिट करीब चार दिन मनाली में शूटिंग करने के बाद मुंबई रवाना हो गई है। इस दौरान वरुण धवन अपने प्रशंसकों से भी मिले। मनाली के लोग भी उनकी सादगी के कायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed