फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pick up car Plunges into Gorge in rajgarh 2 died

300 फीट खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, दो घायल

Mon, 12 Sep 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Updated Mon, 12 Sep 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
pick up car Plunges into Gorge in rajgarh 2 died

सेब से लदी पिकअप करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिमाचल के सिरमौर जिले में हुआ। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत नैरीपुल-सनौरा सड़क मार्ग पर शिलाबाग के समीप शलैच कैंची मोड़ पर सेब से लदी एक पिकअप लुढ़क कर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों में एक नेपाली मूल का युवक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा शिमला के चौपाल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शिमला जिला के चौपाल से कुछ लोग सोलन जिले की ओर सेब लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब चार बजे सेब से लदी पिकअप (एचपी 08ए 1424) सिरमौर जिले के शलैच मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर अचानक गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। हादसा इतना खतरनाक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में पंकज पुत्र वीरबहादुर (नेपाली) गांव देवथ चौपाल, सुखू मधेइक पुत्र मनमोहन गांव चौपाल शामिल हैं। बलदेव पुत्र रामलाल निवासी चौपाल और चालक सूरज पुत्र  मन बहादुर (नेपाली) घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सोलन ले जाया गया है। डीएसपी राजगढ़ योगेश राल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed