फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PG teachers union complaint education department himachal

'चहेतों शिक्षकों की बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी ड्यूटी, हो रहा फर्जीवाड़ा'

Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
PG teachers union complaint education department himachal

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड पर चहेतों शिक्षकों को ही बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी में लगाने का आरोप लगा है। प्रदेश स्नातकोत्तर अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन काल्टा ने संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा को सौंपी शिकायत में इस मामले की विजिलेंस से जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष का आरोप है कि शिक्षा बोर्ड और निजी स्कूलों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हो रहा है। उधर, संघ की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त निदेशक अमरजीत शर्मा ने शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र लिखकर इस संदर्भ में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


संघ के मुताबिक बीते पांच सालों से कुछ विशेष शिक्षकों की ही बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। निरीक्षण दलों में भी चहेतों शिक्षकों को ही शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चहेते शिक्षकों को उनकी इच्छानुसार वाले स्कूलों में नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर जल्द ही अंकुश नहीं लगाया गया तो प्रदेश स्नात्तकोत्तर अध्यापक संघ स्थल मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। उन्होंने इस मामले की विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed