फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people raise slogans against health minister kaul singh thakur.

सीएम के समारोह में कौल सिंह के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 10 May 2015 10:59 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
people raise slogans against health minister kaul singh thakur.

पनारसा में कॉलेज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने आए लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ नारे लगाए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी तरह मामला शांत करने पर कोटाधार के पूर्व प्रधान महावीर ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। रविवार को मुख्यमंत्री ने झीड़ी में प्रकृति चेतना एवं जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला पनारसा रवाना हुआ।

विज्ञापन


यहां पर मुख्यमंत्री ने उठाऊ सिंचाई योजना हंसू से सोझा, जोरी व किगस योजना का उद्घाटन करना था। पनारसा में स्नोर घाटी की कुछ पंचायतों के लोग और भाजपा कार्यकर्ता कॉलेज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। लेकिन मुख्यमंत्री की गाड़ी न रुकने पर लोगों ने सीएम की गाड़ी निकलने के बाद काफिले के आधे वाहनों को रोक दिया और वीरभद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पेयजल स्कीम के उद्घाटन स्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन

नारेबाजी भाजपाइयों का ड्रामा

people raise slogans against health minister kaul singh thakur.

इस दौरान गुस्साए लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री पेयजल स्कीम योजना का उद्घाटन कर रहे थे और नेशनल हाईवे पर लोग कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ नारे लगाते रहे। किसी तरह माहौल शांत होने के बाद मुख्यमंत्री लोगों से मिले। कोटाधार के पूर्व प्रधान महावीर, प्रधान भूप सिंह ने मुख्यमंत्री को पनारसा क्षेत्र में कॉलेज खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लोगों ने पनारसा में नारेबाजी कर ड्रामा किया है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को मालूम था कि मुख्यमंत्री द्रंग क्षेत्र में करोड़ों का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं जो इन्हें रास नहीं आया है। उन्होंने नारेबाजी करने की कड़ी निंदा की है।

पूर्व भाजपा सरकार ने रोका द्रंग क्षेत्र का विकास

people raise slogans against health minister kaul singh thakur.

स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग क्षेत्र का विकास कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देन है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में द्रंग क्षेत्र में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अन्य कई विकास कार्य ठप कर दिए गए थे। कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्र के विकास को गति दी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से थलौट में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भूमि कीरतपुर से मंडी सड़क के फोरलेनिंग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किए गए सर्वेक्षण की जद में आ गई है। उन्होंने थलौट में विद्युत मंडल की स्थापना के साथ-साथ क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने थलौट में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। गत दो वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने 460 करोड़ रुपये की धन राशि व्यय कर 4600 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके अतिरिक्त 269 करोड़ रुपये व्यय करके 8183 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चन्द ठाकुर और द्रंग ब्लाक अध्यक्ष्ज्ञ जोगिंद्र गुलेरिया ने भी अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed