फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People Protest in front of CM Virbhadra Singh in Ramlok Temple Case.

बाबा से डर रही पुलिस, गुस्साए लोगों ने रोका सीएम का काफिला

Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन) Updated Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
People Protest in front of CM Virbhadra Singh in Ramlok Temple Case.

हिमाचल के सोलन जिला के कंडाघाट की तुंदल पंचायत में रामलोक मंदिर में हुई मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। ग्रामीणों ने रामलोक मंदिर के पुजारी आरोपी बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कंडाघाट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का काफिला रोककर उन्हें इस मामले में जल्द कार्रवाई करने के आदेश देने की मांग की।

विज्ञापन


करीब सवा दस बजे सीएम का काफिला कंडाघाट में रोका गया। इस दौरान पहले सीएम का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उनके समक्ष ग्रामीणों ने अपना दुखड़ा रोया तथा बाबा अमरदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने मुख्यमंत्री से बाबा के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


तुंदल पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान योगेश और पंचायत के लोगों ने कंडाघाट चायल चौक पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कंडाघाट में रोककर बाबा के खिलाफ कार्रवाई मांगी। लोगों ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान बीशा सीता ठाकुर, प्रधान बाशा निशा शर्मा, प्रधान ग्राम सिरिनगर अमित ठाकुर, प्रधान सकोडी सुरेंद्र, बीडीसी सदस्य संतोष शर्मा, किसान सभा सचिव प्यारे लाल, मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश शर्मा और अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया। 

कार्रवाई नहीं हुई तो दो को होगा धरना 
पंचायत के प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यदि कथित बाबा पर सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो दो मई को धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबा पहले भी विवादों में रहा है। पुलिस भी कार्रवाई न कर बाबा से डर रही है।


बुजुर्ग विधवा महिला पर हमला करने के बाद उस बाबा पर धारा 307 के तहत केस दर्ज किया जाए। महिला के उपचार का खर्चा भी सरकार वहन करे। ग्रामीणों ने बाबा पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed