Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People coming to IGMC must wear masks

Shimla News: आईजीएमसी आने वालों को मास्क पहनना जरूरी

Mon, 09 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People coming to IGMC must wear masks
अस्पताल प्रबंधन ने जारी किए निर्देश, चिकित्सकों और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस रखने की हिदायत
विज्ञापन


अटैंडेंट पास के बिना तीमादारों को नहीं मिलेगा वार्ड में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार से आए निर्देशों के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। अस्पताल में सुरक्षा, नर्सिंग, चिकित्सकों और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दूरी) का पालन करने के लिए भी कहा है।

अस्पताल के मेन गेट और न्यू ओपीडी के गेट के बाहर स्पीकर से भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी के साथ नर्सों की कमी को दूर करने के लिए 60 नर्सों की नियुक्ति की है जो 18 जून से अस्पताल में सेवाएं शुरू करेंगी। इनमें से 51 कोरोनाकाल के दौरान सेवाएं दे चुकी हैं। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि बिना अटैंडेंट पास के तीमादारों को वार्ड के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। डॉ. राव ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हिमाचल में अभी दो केस कोरोना के आए हैं। इनमें एक बद्दी और एक नालागढ़ से है। लेकिन यह वैरिएंट इतना खतरनाक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही अस्पताल आएं।
विज्ञापन



एक दिन में एक हजार केस संभाल सकता है आईजीएमसी
डॉ राव ने बताया कि आईजीएमसी एक दिन में 1000 से ज्यादा कोरोना केस संभालने में सक्षम है। आईजीएमसी में 150 बेड ऑक्सीजन के साथ तैयार हैं। टेस्ट किट और मेडिसन की भी सप्लाई तैयार कर ली है। अभी सभी मरीजों के कोविड टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। केवल वह लोग जिनमें कोविड के लक्षण नजर आ रहे हैं, उनके ही कोविड टेस्ट करवा जा रहे हैं। कहा कि जिन लोगों को पहले कोविड की वैक्सीन लगी है वह सभी सुरक्षित हैं। इसके विपरीत अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्र सरकार से कोई और सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article