{"_id":"67e771bea375eb06ecbef581a69a0d0c","slug":"pensioners-demands-more-facilities-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंशनर्स संघ ने बुलाई बैठक, मांगों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंशनर्स संघ ने बुलाई बैठक, मांगों पर होगी चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Jul 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन शिमला शहरी इकाई की बैठक शुक्रवार को रोटरी टाउन हाल में होने जा रही है।
विज्ञापन
इसमें पैंशनर्स की विभिन्न मांगों पर चर्चा की जाएगी। शहरी इकाई महासचिव सुभाष वर्मा का कहना है कि बैठक में जिला भर से एसोसिएशन के सदस्य शामिल होंगे।
इसमें पैंशनर्स की पिछली मांगों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी पैंशनर्स एसोसिएशन ने बैठक कर सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की मांग की थी। अब इस पर भी समीक्षा की जानी है।