फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pediatric department gets additional beds

Shimla News: बाल रोग विभाग को मिले अतिरिक्त बिस्तर

Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pediatric department gets additional beds
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) को 93 अतिरिक्त बिस्तर मिले हैं। इसमें कुछ बेड बाल रोग विभाग को उपलब्ध करवाए हैं। विभाग में एडमिट होने वाले बच्चों को अब बेड की दिक्कत नहीं होगी। आईजीएमसी से प्लास्टिक सर्जरी, सीटीवीएस, कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी विभागों को चमियाना अस्पताल शिफ्ट करने के बाद यह बेड खाली हुए थे। आईजीएमसी प्रबंधन ने खाली हुए विभागों के वार्ड में लगे 50 बिस्तरों को रोबोटिक सर्जरी शुरू के बाद कमला नेहरू से गायनी के ऑपरेशन के लिए आने वाले महिला मरीजों को देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शेष बचे बिस्तरों को अस्पताल प्रबंधन अन्य जरूरी विभागों को आवंटित करने पर निर्णय लेगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल राव ने माना कि चमियाना शिफ्ट हुए विभागों के बाद आईजीएमसी को मिले अतिरिक्त 93 बिस्तरों में से 20 बिस्तरों को बाल रोग विभाग को दिया है। उन्होंने बताया कि मेडिसन विभाग में भी खाली हुए बेड से एडमिट होने वाले मरीजों को बिस्तर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article