फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pay your electricity bill online: hpsebl

कैशलेस की राह पर बिजली बोर्ड, ऑनलाइन जमा होंगे बिल

Fri, 10 Feb 2017 09:07 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
pay your electricity bill online: hpsebl

हिमाचल प्रदेश कैशलेस सोसायटी बनने की राह पर तेजी से चल पड़ा है। राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश के 61 सब डिविजनों में बिजली बिल जमा करवाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बोर्ड के 128 सब डिविजनों में यह सुविधा पहले से ही दी जा रही है। अब किन्नौर, लाहौल स्पीति, राजगढ़ और भरमौर के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे प्रदेश में उपभोक्ता बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उपभोक्ता डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले राज्य बिजली बोर्ड की वेबसाइट http://www.hpseb.com/mybill/ पर लॉग इन करना होगा। वेबसाइट पर कस्टमर आईडी नंबर या के नंबर दोनों में से किसी एक लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


के नंबर पर क्लिक करने पर उपभोक्ता को यहां अपनी जानकारी पंजीकृत करवानी होगी। इसके बाद बिल जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। कस्टमर आईडी नंबर पर क्लिक करने से बिल जमा करवाने की प्रक्रिया सीधे शुरू हो जाएगी। 

इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ता को अपनी ई मेल आईडी या मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। पेमेंट करने के माध्यम को चुनना होगा। पेमेंट करने के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।

इन नए सब डिविजनों में शुरू हुई सेवा

pay your electricity bill online: hpsebl

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बिल की पेमेंट हो जाएगी। उपभोक्ता को ई मेल और मोबाइल फोन पर रसीद प्राप्त हो जाएगी। राज्य बिजली बोर्ड प्रदेश में किस दिन, किस क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद रखेगा, इसकी पूरी जानकारी भी अब वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। बोर्ड की वेबसाइट देखकर लोग अपने-अपने क्षेत्र में प्रस्तावित शट डाउन के बारे में जान सकते हैं। 

राज्य बिजली बोर्ड के सब डिविजन धामी, सुन्नी, जलोग, ठियोग, मतियाना, सैंज, अर्की, भूमति, दाड़लाघाट, कुनिहार, शाहपुर, रैत, चड़ी, लपियाणा, संसारपुर टैरेस, देहरा, परागपुर, हरीपुर, डाडासीबा, ढलियारा, सैंथला, बैजनाथ, पपरोला, कुडियाल, पंचरुखी, चढियार,

जयसिंहपुर, थुरल, आलमपुर, अंब, चौकीमनियार, नेहरियां, भरवाईं, नूरपुर, गंगथ, डमटाल, सुल्याली, गनोह, ज्वाली, कोटला, फतेहपुर, रैहन, इंदौरा, रे, सरकाघाट, भद्रवाड़, बलद्वाड़ा, घुमारवीं वन, घुमारवीं टू, कंदरौर, तलाई, बरठीं, झंडूता, भरेड़ी वन, बड़सर, गलोड़, बिझड़, भोटा, भोरंज और भरेड़ी टू में अब ऑनलाइन पेमेंट सर्विस मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed