{"_id":"5df4ff9e8ebc3e8814205d09","slug":"patwari-recruitment-exam-result-declared-in-himachal-check-this-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
Sat, 14 Dec 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने पटवारी की लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है। मेरिट में आए अभ्यर्थियों को पटवारी पद पर बिना इंटरव्यू तैनाती दी जाएगी। राज्य भर में 1195 पदों के लिए 3.04 लाख ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने पास उम्मीदवारों के नामों की सूची संबंधित जिलों के उपायुक्तों को भेज दी है। इसके अलावा सेटलमेंट विभाग के माध्यम से पद भरने के लिए नाम सेटलमेंट के पास भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य के भू रिकॉर्ड निदेशक देवा सिंह नेगी ने परिणाम घोषित होने की पुष्टि की है। नेगी ने बताया कि कई आरक्षित पदों के लिए उम्मीदवारों ने परीक्षा नहीं दी है। इन पदों को भरने के लिए सरकार दोबारा परीक्षा लेगी।
विज्ञापन
यहां देखें अपना परिणाम
हिमाचल में पटवारी के 1194 पद भरने के लिए 17 नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी। पटवारियों के पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा देने के लिए करीब तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल थे।
इस तरह चेक करें रिजल्ट
इस तरह चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक साइट @ himachal.nic.in पर जाएं।
- हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- नवीनतम पृष्ठ नीचे स्क्रॉल करें ।
- संयुक्त स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए एचपी पटवारी परीक्षा परिणाम 2019 की जांच करें।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करें और एचपी पटवारी रिजल्ट 2019 पीडीएफ डाउनलोड करें।