{"_id":"5faac3c19e5ae57ed20e09df","slug":"pathankot-mandi-fourlane-construction-approved-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण की मंजूरी मिली: कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण की मंजूरी मिली: कपूर
Tue, 10 Nov 2020 10:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांसद किशन कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण की स्वीकृति केंद्र से मिल गई है। निर्माण कार्य के लिए प्रारंभिक तौर पर 196 करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस आशय की जानकारी सांसद किशन कपूर ने दी। धर्मशाला के मिनी सचिवालय में प्रेस को संबोधित करते हुए किशन कपूर ने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन को पांच भागों में विभाजित किया गया है। फोरलेन का निर्माण पंजाब बार्डर से सियूणी तक, सियूणी से परौर, परौर से चौंतड़ा, चौंतड़ा से पधर और पधर से मंडी तक कई चरणों में होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण समेत मुआवजा देने की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से समयबद्ध पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में हिमाचल को पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस योजना के तहत प्रदेश में 1104 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। आत्मनिर्भर अभियान में केंद्र ने 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया है। इस पैकेज से किसानों, पशुपालकों, रेहड़ी फड़ी वालों, गरीबों, कामगारों, प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंची है।
विज्ञापन