फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   passengers stuck for two and half hours after train engine breakdown in dharampur solan

रेलवे ट्रैक पर धर्मपुर के समीप हांफा इंजन, ढाई घंटे फंसे रहे यात्री

Fri, 30 Aug 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
passengers stuck for two and half hours after train engine breakdown in dharampur solan
- फोटो : अमर उजाला

 विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सनवारा-धर्मपुर रेलवे स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन का इंजन जवाब दे गया। इससे करीब ढाई घंटे तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कालका से रिफिल इंजन के आने पर ट्रेन को शिमला रवाना किया गया। 

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे धर्मपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर पैसेंजर ट्रेन का इंजन हांफ गया। इंजन के हांफने से कालका से शिमला जा रही पैसेंजर ट्रेन के यात्री ढाई घंटा तक ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह ट्रेन कालका से सुबह करीब साढ़े तीन बजे शिमला के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही सनवारा-धर्मपुर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन को कुछ मिनट तक बीच जंगल में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन धर्मपुर को दी। कुछ मिनट बाद चालक ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को जैसे-तैसे कर धर्मपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। इसके बाद कालका से रिफिल इंजन के आने पर ट्रेन को करीब आठ बजे धर्मपुर से शिमला के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed