{"_id":"64f087e185db9c153707f15e","slug":"paragliding-will-start-from-september-16-at-beed-billing-and-indrunag-sites-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paragliding: बीड़ बिलिंग और इंद्रुनाग साइट पर 16 सितंबर से होगी पैराग्लाइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paragliding: बीड़ बिलिंग और इंद्रुनाग साइट पर 16 सितंबर से होगी पैराग्लाइडिंग
Thu, 31 Aug 2023 06:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:01 PM IST
सार
प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीड़ बिलिंग और इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट 16 सितंबर से फिर से शुरू होगी। बरसात के चलते 15 जुलाई को साइटें सहासिक खेलों के लिए बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
बिलिंग घाटी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीड़ बिलिंग और इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट 16 सितंबर से फिर से शुरू होगी। बरसात के चलते 15 जुलाई को साइटें सहासिक खेलों के लिए बंद कर दी गई थीं। जिला कांगड़ा के धर्मशाला और बीड़-बिलिंग में पर्यटन कारोबार पैराग्लाइडिंग पर काफी निर्भर करता है। जिले में आने वाले पर्यटक इंद्रुनाग, नरवाणा और बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते हैं। इससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ टैक्सी, रिक्शा और छोटे-बड़े कारोबारियों को भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग में अक्तूबर में प्री वर्ल्डकप प्रस्तावित
बीड़-बिलिंग में अक्तूबर में पैराग्लाइडिंग का प्री-वर्ल्डकप भी प्रस्तावित है। इसमें दुनिया भर के नामी पैराग्लाइडिंग पायलट भाग लेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि बरसात के चलते 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सहासिक खेलों पर प्रतिबंध है। 16 से दोनों साइटों पर पैराग्लाइडिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन