फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paragliding Pre-World Cup will not organize this year in Bir Billing kangra

विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग में इस साल नहीं होगा पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप, ये है वजह

Wed, 02 Oct 2019 02:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Paragliding Pre-World Cup will not organize this year in Bir Billing kangra
फाइल फोटो

आवेदन में देरी की वजह से इस साल भी पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में प्री वर्ल्ड कप नहीं होगा। इसकी जगह पर अब 10 से 15 नवंबर के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। पैराग्लाइडर पायलट उम्मीद कर रहे थे कि अक्तूबर में प्री-वर्ल्ड कप होगा।

विज्ञापन


लगातार दूसरे साल भी इन्हें निराशा ही हाथ लगी है। बिलिंग एडवेंचर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राज अवरोल और महासचिव सुरेश ठाकुर का कहना है कि घाटी में आगामी अप्रैल-मई में सरकार के सहयोग से प्री- वर्ल्ड कप करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अप्रैल और मई माह प्रतियोगिता के लिए अनुकल रहते हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने अभी से प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पर्यटन विभाग से पंजीकृत और एडवेंचर और एयरो स्पोर्ट्स से मान्यता प्राप्त संस्था बिलिंग एडवेंचर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन पहले सफल प्रतियोगिताएं करवा चुकी हैं। माना जा रहा है कि आवेदन के लिए देरी होने के कारण प्री-वर्ल्ड कप अब संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में अक्तूबर माह का समय बड़े स्तर की प्रतियोगिता के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैराग्लाइडर पायलट बड़ी संख्या में अक्तूबर में घाटी में दस्तक देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed