फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pannu's new threat: Rocket attack in Mohali could have happened in Shimla Police Headquarters also, CM should take a lesson

पन्नू की नई धमकी: कहा- मोहाली हमले से सबक लें सीएम जयराम ठाकुर

Tue, 10 May 2022 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 May 2022 06:58 PM IST
सार

पन्नू ने धमकी देते हुए कहा कि मोहाली  हमला हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के लिए एक सबक है। यह हमला शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में हो भी सकता था। पन्नू ने सीएम को सिख समुदाय को न भड़काने की सलाह दी। 

विज्ञापन
Pannu's new threat: Rocket attack in Mohali could have happened in Shimla Police Headquarters also, CM should take a lesson
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए फिर धमकी भरा ऑडियो संदेश जारी किया। इसमें पन्नू चेतावनी देते हुए कह रहा है कि मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर में किए गए रॉकेट हमले से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबक लें। यह हमला शिमला मुख्यालय में भी हो सकता था। पन्नू ने सिख समुदाय को न भड़कने की सीएम को सलाह दी है। गौर हो कि पन्नू ने हिमाचल प्रदेश में 6 जून को खालिस्तान जनमत संग्रह मतदान की घोषणा कर रखी है। सरकार को इसमें बाधा न पहुंचाने के लिए भी चेताया है। गत रविवार को धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाने और धमकी भरे ऑडियो संदेश की जांच-पड़ताल करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) दिल्ली और पंजाब गया है।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस ने रविवार को उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 13 और आईपीसी की धारा 153ए और 153बी के अलावा धारा 3 के तहत मामला भी दर्ज किया है। अब सरकार शीघ्र कानूनी प्रक्रिया के अनुसार पन्नू के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करके अदालत में पेश करेगी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इंटरपोल को पत्र लिखकर भी पन्नू के बारे में जानकारी मांगी है। जुन्गा लैब में की गई जांच में भी धमकी भरे ऑडियो संदेश में आवाज पन्नू की पाई गई है। यह तथ्य भी सामने आया है कि संदेश यूएसए से एक वेब एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए प्रेषित किए गए थे। 
विज्ञापन


तीन दिन बाद भी एसआईटी के हाथ खाली
वहीं, तपोवन विधानसभा भवन के मुख्य गेट व दीवार पर बीते रविवार को खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले में जांच कर रही एसआईटी के हाथ अभी खाली हैं। मामले को सुलझाने के लिए डीआईजी संतोष पटियाल की अध्यक्षता में गठित की गई एसआईटी को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने विधानसभा रोड के साथ लगते भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है। दूसरी ओर विधानसभा गेट पर झंडे लगने के बाद परिसर के दोनों प्रवेश द्वारों पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। जिला की सीमाओं को भी सील किया गया है और हर आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। एसआईटी अध्यक्ष डीआईजी संतोष पटियाल से इस मामले में बात करनी चाही तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed