फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayats in Lahaul Spiti and Pangi dissolved; new representatives to take charge.

Himachal: लाहौल-स्पीति और पांगी की पंचायतें भंग, नए प्रतिनिधि संभालेंगे जिम्मेदारी

Wed, 24 Jun 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 06:17 PM IST
सार

 सरकार ने लाहौल-स्पीति जिले के केलांग उपमंडल, चंबा जिले के पांगी उपमंडल और जिला परिषद लाहौल-स्पीति की मौजूदा पंचायत राज संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

विज्ञापन
Panchayats in Lahaul Spiti and Pangi dissolved; new representatives to take charge.
लाहौल-स्पीति और पांगी में नए पंचायत प्रतिनिधि संभालेंगे जिम्मेदारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लाहौल-स्पीति जिले के केलांग उपमंडल, चंबा जिले के पांगी उपमंडल और जिला परिषद लाहौल-स्पीति की मौजूदा पंचायत राज संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में हाल ही में पंचायत चुनाव के बाद नव निर्वाचित संस्थाओं को कार्यभार सौंपने और पूरे प्रदेश में पंचायतों के कार्यकाल को एक समान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सरकार के अनुसार प्रदेश की अधिकांश ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

हालांकि, लाहौल-स्पीति के केलांग उपमंडल, पांगी उपमंडल और जिला परिषद लाहौल-स्पीति का कार्यकाल 17 अक्तूबर 2026 तक निर्धारित है। इसी बीच राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव मई 2026 में हो गए। अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान स्थिति में एक ही क्षेत्र में दो निर्वाचित संस्थाओं का अस्तित्व बना हुआ था। एक ओर मौजूदा पंचायतें अपने शेष कार्यकाल के साथ कार्यरत थीं, जबकि दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई संस्थाओं को जनादेश मिल चुका था। सरकार ने इसे प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं माना और पूरे प्रदेश में पंचायतों के कार्यकाल तथा चुनावी चक्र में एकरूपता बनाए रखने के लिए मौजूदा संस्थाओं को समय से पहले भंग करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed