फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election: to inquiry forge voter, you have to pay 200 rupees.

फर्जी वोटर का पता करवाने के लिए देने होंगे 200 रुपए

Wed, 18 Nov 2015 09:23 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
panchayat election: to inquiry forge voter, you have to pay 200 rupees.

पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया में यदि कोई मतदाता पर फर्जी होने का सवाल उठाता है तो उसे इसकी जांच के लिए 200 रुपये की फीस भरनी होगी। जांच के दौरान मतदाता को फर्जी पाया जाता है तो संबंधित मतदान केंद्र अधिकारी उसे पुलिस के हवाले कर सकते हैं और उस पर अंगुली उठाने वाले की राशि वापस कर दी जाएगी।

विज्ञापन


लेकिन जांच के दौरान मतदाता की पहचान सही होती है तो शिकायतकर्ता के 200 रुपये बतौर दंड सरकारी खजाने में जमा कर लिए जाएंगे। पंचायतीराज चुनाव में यह प्रयोग पहली बार होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 26 नवंबर को भरमौर से होगी। इसके साथ ही इस बार टेंडर वोट का भी प्रावधान होगा।

विज्ञापन

सरकारी खजाने में जमा होंगे पैसे

panchayat election: to inquiry forge voter, you have to pay 200 rupees.

यदि कोई मतदाता बिना पहचान के किसी के मत का प्रयोग करके चला जाता है और मतदाता देरी से मतदान केंद्र में पहुंचता है तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाया जाएगा। बल्कि टेंडर वोट के नाम पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा, जिसे अलग से लिफाफे में रखा जाएगा और गिनती के दौरान उस मत का इस्तेमाल होगा। लेकिन, इस प्रक्रिया से पूर्व मतदाता को अपने संबंध में पूरी जानकारी देनी होगी और खुद से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

गलत साबित हुए तो सरकारी खजाने में जमा होंगे पैसे : एसडीएम
एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर ने पंचायतीराज चुनाव में नए प्रावधानों की पुष्टि की है। बताया कि मतदाता को चैलेंज करने वाले को 200 रुपये की फीस देनी होगी। सही साबित होने पर पैसे वापस हो जाएंगे और गलत साबित होने पर इसे सरकारी खजाने में जमा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रावधान पहली बार आजमाया जा रहा है। इसके लिए भरमौर में सभी मतदान केंद्र प्रभारियों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed