फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   panchayat election in himachal pradesh pradesh and development work in panchayats

प्रदेश में पंचायत चुनाव की भेंट चढ़ जाएंगे एक महीने तक विकास कार्य

Thu, 17 Dec 2020 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Dec 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal pradesh pradesh and development work in panchayats
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य फिलहाल पंचायत चुनाव की भेंट चढ़ जाएंगे। पंचायत चुनाव जनवरी के अंत तक पूरे होंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद नए कार्य शुरू नहीं किए जा सकेंगे। पहले ही कोरोना संक्रमण के बीच ग्राम पंचायतों में महीनों से कई विकास कार्य नहीं हुए हैं। अब करीब एक डेढ़ महीने तक यही स्थिति रहेगी।

विज्ञापन


राज्य की तमाम पंचायतें चुनाव संपन्न करवाने की प्रक्रिया में व्यस्त होंगी। ऐसे में विकास की कई गतिविधियां ठप हो जाएंगी। ऐसी स्थिति में इस साल की तीसरी तिमाही का बजट भी साल की चौथी तिमाही के अंत में खर्च हो पाएगा और इसे नई पंचायतों को आनन-फानन में खर्च करना होगा। इस स्थिति में प्रदेश के अधिकांश जिलाधीशों की ओर से पिछले एक महीने में पंचायतों को धड़ाधड़ बजट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें सड़कों के निर्माण से लेकर अन्य तमाम तरह के कार्य शामिल हैं। 15वें वित्त आयोग का पैसा हो या आपदा राहत के तहत मिला बजट, तमाम तरह का पैसा या तो जिलाधीशों की ओर से पंचायतों में खंड विकास अधिकारियों को जारी किया गया है या पंचायतों को जारी किया गया है। इसे आने वाले दिनों में खर्च करने की स्थिति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटलतीफी पर मुख्यमंत्री कार्यालय खुद ले रहा संज्ञान
बजट खर्च में हो रही लेटलतीफी पर मुख्यमंत्री कार्यालय खुद संज्ञान ले रहा है। लोगों की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायतें की जा रही हैं कि उन पंचायतों के लिए जारी किया गया बजट या तो जिलाधीश से खंड विकास अधिकारियों को नहीं आया है या खंड विकास अधिकारी इसे आगे पंचायतों को जारी नहीं कर रहे हैं या फिर पंचायतों में यह तकनीकी कारणों में फंसा है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को भी ऐसे ही एक मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने हस्तक्षेप कर किया और मामला कुछ आगे बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed