Palampur: जानलेवा हमले में घायल छात्रा के परिजनों से मिले जयराम ठाकुर, दोषी को सख्त सजा देने की मांग
पालमपुर बस अड्डे पर छात्रा पर हुए जानलेवा हमले मामले में घायल छात्रा के परिजनों से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुलाकात की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिटिया के साथ हुई यह घटना दुःखद है।
विस्तार
बिटिया के जख्मों का दर्द अपनों में देखकर मन बहुत भावुक है...
पालमपुर में एक बेटी पर हुए जानलेवा हमले के बाद आज उनके निवास सालन, पालमपुर पहुंचकर परिवारजनों से मिलना हुआ।
पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन बेटी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, हमने फोन पर वहां तैनात डॉक्टरों से भी बात की… pic.twitter.com/WAh3UVPOHX— Jairam Thakur (मोदी का परिवार) (@jairamthakurbjp) April 22, 2024विज्ञापन
नलोह पहुंचे जयराम ठाकुर, हत्या मामले में परिजनों से मिले
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में अपराधियों की शिकार हुई महिला के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सुलह विधानसभा क्षेत्र के नलोह गये। जहां हाल ही में एक महिला की हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया गया था। उन्होंने मृतका के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मामले का जल्दी से जल्दी खुलासा करके दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
सुलह विधानसभा क्षेत्र के नलोह से संबन्ध रखने वाली एक बहन की हत्या की घटना दिल दहला देने वाली है, आज उनके घर पहुंचकर परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
— Jairam Thakur (मोदी का परिवार) (@jairamthakurbjp) April 22, 2024
परिवार के दर्द देखकर मन वेदना से भर गया।
ईश्वर महिला की आत्मा को शांति दें और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।… pic.twitter.com/g44IVH6fMn