फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Oxgin plant strat soon in IGMC

आईजीएमसी में 31 से पहले तैयार होगा ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 16 Jul 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Oxgin plant strat soon in IGMC
आईसोलेशन वार्ड के लिए मिलेगी अतिरिक्त सप्लाई, तीसरी लहर से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजाम
विज्ञापन

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के आईसोलेशन वार्ड के पास पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोर्प्सन) प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट के लगने से कोविड मरीजों को अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलेगी। यह जानकारी आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि प्लांट के शुरू होने के बाद मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने को लेकर आईजीएमसी प्रबंधन हर संभव प्रयास करने में जुटा है। मुख्य प्लांट से सेंट्रल सिस्टम के तहत आने वाली सप्लाई के अलावा अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था करने में अस्पताल प्रबंधन जुटा हुआ है। आईसोलेशन वार्ड से कुछ दूरी पर स्थित कैंटीन के पास इस प्लांट को लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि 31 जुलाई से पहले इस प्लांट को तैयार कर लिया जाएगा। इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने के लिए अन्य इंतजाम भी आईजीएमसी प्रबंधन कर रहा है।
विज्ञापन

एक मिनट में तैयार होगी एक हजार लीटर ऑक्सीजन
प्लांट में एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार की जाएगी। इससे जहां मरीजों के बढ़ने पर ऑक्सीजन की कमी नहीं खलेगी वहीं अस्पताल प्रबंधन के पास आईसोलेशन के अतिरिक्त बैकअप भी रहेगा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को लेकर प्रबंधन की काफी किरकिरी हुई थी। इसके तहत प्रबंधन की अधूरी तैयारियों को लेकर पोल खुलकर सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसोलेशन में 90
बिस्तरों की व्यवस्था
आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में कोविड मरीजों के लिए 90 बिस्तरों की व्यवस्था है। आजकल बीस मरीज दाखिल हैं। खाली वार्डों में इन दिनों मरम्मत का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed