{"_id":"7aae3c217e21235d9bb8d711f5ccac8b","slug":"overbridge-will-be-construct-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के लोगों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें जरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के लोगों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें जरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Sep 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर में जल्द ही दो ओवरब्रिज बनने जा रहे हैं। इससे लोगों खासकर स्कूली छात्रों को सड़क पार करने के लिए जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग एजी ऑफिस को जाने वाली सड़क पर ओवर हेड ब्रिज का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
ब्रिज बनने से माल रोड आने जाने वाले लोगों और पर्यटकों को जान जोखिम में डाल कर सड़क क्रॉस नहीं करनी पड़ेगी। सड़क से रोजाना स्थानीय लोग व स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क पार करने का कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण लोगों को ट्रैफिक के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के चलते कभी भी कोई राहगीर गाड़ी की चपेट में आ सकता है। रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्री भी अपनी जान खतरे में डालकर सड़क पार करते हैं। ओवर हेड ब्रिज बनने से पैदल यात्रियों को सड़क क्रॉस करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
ओवर हेड ब्रिज बनने से नाभा-फागली जाने वाले लोगों व स्कूली बच्चों को सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक से बचते बचाते नहीं गुजरना पड़ेगा। माल रोड पर कई बड़े ऑफिस हैं। ऑफिस में कार्यरत हजारों कर्मचारी इसी मार्ग से आते-जाते हैं।
ब्रिज बनने से लोगों को सड़क पार करने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी का कहना है कि एजी ऑफिस के पास ओवर हेड ब्रिज प्रस्तावित है। स्वीकृति मिलते ही ओवर हेड ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।