फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Over 100 Cotteges Gutted in Fire at Una.

भीषण अग्निकांड: 100 से ज्यादा झुग्गियां खाक, कई परिवार बेघर

Fri, 07 Apr 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 07 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Over 100 Cotteges Gutted in Fire at Una.

प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के पुराना होशियापुर रोड पर लालसिंगी गांव में प्रवासी मजदूरों की करीब सौ झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। अग्निकांड में करीब सात लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की नकदी के साथ-साथ, राशन, चारपाई और अन्य घरेलू सामान जल गया।

विज्ञापन


वीरवार को पूरा दिन चली आंधी के कारण आग और भी भयानक हो गई, जिससे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई प्रवासी श्रमिकों और उनके बच्चों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लालसिंगी स्थित प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं ने बढ़ाईं दमकल कर्मचारियों की दिक्‍कतें

Over 100 Cotteges Gutted in Fire at Una.

आग ने तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक करीब सौ झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का खूब प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं और रास्ता न होने के कारण राहत कार्य में परेशानी आई। 

दमकल विभाग ने करीब सात लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है। जिला प्रशासन की ओर से आग की घटना के प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। आग में मजदूरों के बिस्तर, बर्तन सहित अन्य कीमती सामान पूरी तरह से राख हो गया। दमकल विभाग के कार्यकारी प्रभारी कर्मचंद ने बताया आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed