फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Open gym and playground will be built in the city

Shimla News: शहर में बनाए जाएंगे ओपन जिम और खेल मैदान

Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Open gym and playground will be built in the city
फोटो सहित
विज्ञापन

युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम
नगर निगम ने वार्डाें में चिह्नित किए स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के युवाओं को नशे से बचाने के लिए नगर निगम अब खेल विभाग के साथ शहर में खेल सुविधाएं विकसित करेगा। प्रदेश सरकार से खेलो इंडिया के तहत शहर में नए खेल मैदान बनाने और ओपन जिम तैयार करने के लिए पैसा लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और खेल विभाग ने सोमवार को शहर में कई स्थान चिह्नित किए हैं।

महापौर सुरेंद्र चौहान और खेल विभाग के उपनिदेशक (मुख्यालय) अनुराग वर्मा ने कनलोग क्षेत्र का दौरा किया। यहां निगम खाली जमीन पर खेल मैदान तैयार कर रहा है। इसके बाद न्यू शिमला में दो जगहों पर खेल मैदान बनाने को लेकर मौके का निरीक्षण किया। यह जमीन हिमुडा की है। महापौर ने स्थानीय पार्षद से यहां खेल मैदान बनाने के लिए हिमुडा से एनओसी लेने को कहा। महापौर ने देवनगर क्षेत्र का भी दौरा किया। यहां भी खेल मैदान बनना है। महापौर ने उपनिदेशक से इसके निर्माण के लिए जारी किया गया पैसा निगम को देने की मांग की। इसके लिए करीब 30 लाख रुपया लोक निर्माण विभाग को जारी किया है। इसके अलावा महापौर ने मल्याणा वार्ड के तहत आने वाले धोबीघाट में खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। यह सरकारी जमीन है। पार्षद से इसका राजस्व रिकॉर्ड समेत प्रस्ताव भेजने को कहा है।
विज्ञापन




पार्षदों से मांगें प्रस्ताव, बजट देगा निगम
नगर निगम ने सभी पार्षदों से अपने वार्डाें में खाली पड़ी जमीन पर खेल सुविधाएं देने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा है। निगम बजट में भी खेल सुविधाओं के लिए पैसों का प्रावधान करेगा। अनाडेल में भी आने वाले दिनों में खेल मैदान को लेकर जगह का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article