फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Opd strat in Igmc shimla, affter the doctor withdraw strik

डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित आईजीएमसी में ओपीडी शुरू

Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Opd strat in Igmc shimla, affter the  doctor withdraw strik
डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित आईजीएमसी में ओपीडी शुरू
विज्ञापन

अस्पताल में शनिवार को कम आए मरीज
डीडीयू में 250 मरीजों ने करवाया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार को सामान्य तरीके से ओपीडी चली। हालांकि आईजीएमसी और डीडीयू में आधा घंटा देरी से ओपीडी शुरू हुई लेकिन शाम चार बजे तक मरीजों को अस्पताल में उपचार दिया गया।
शहर के आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल में पांच दिन से डॉक्टरों की हड़ताल चल रही थी। दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक के चलते मरीज परेशान थे लेकिन पंजाब सरकार के डॉक्टरों द्वारा मंत्री से बातचीत के बाद हड़ताल रोक दी, इसके बाद प्रदेश में भी हड़ताल स्थगित कर दी है। आईजीएमसी में अब रूटीन की तरह कामकाज शुरू हो गया है। शनिवार को अस्पताल में मरीज कम संख्या में पहुंचे। आईजीएमसी में 1363 और डीडीयू अस्पताल में 250 मरीजों ने उपचार करवाया। पिछले पांच दिन से शहर के अस्पतालों में डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर की नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) 25 से घटाकर 20 फीसदी करने और इसे बेसिक वेतन से अलग करने को लेकर हड़ताल चल रही थी।
विज्ञापन

तो बुधवार से फिर होगी हड़ताल
शिमला। आईजीएमसी के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) का कहना है कि पंजाब सरकार के मंत्री के आश्वासन बाद मंगलवार तक हड़ताल टाल दी है। आरडीए के महासचिव डॉ. अक्षित पुरी ने बताया कि अगर मांगे पूरी नहीं की गईं तो बुधवार से दोबारा से पहले की तरह हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed