फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Report reveals: Shimla tops the list of state capitals in terms of employment; labour force participation rate

रिपोर्ट में खुलासा: रोजगार में देश की राज्य राजधानियों में शिमला अव्वल, श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी

Thu, 15 Oct 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 05:45 AM IST
सार

शिमला रोजगार और श्रम बल में भागीदारी के मामले में देश की अन्य राज्य राजधानियों में सबसे आगे है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सितंबर 2026 में जारी पहली जिला स्तरीय श्रम बाजार रिपोर्ट के अनुसार शिमला में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु की आबादी की श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी दर्ज है।

विज्ञापन
Report reveals: Shimla tops the list of state capitals in terms of employment; labour force participation rate
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला रोजगार और श्रम बल में भागीदारी के मामले में देश की अन्य राज्य राजधानियों में सबसे आगे है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सितंबर 2026 में जारी पहली जिला स्तरीय श्रम बाजार रिपोर्ट के अनुसार शिमला में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु की आबादी की श्रम बल सहभागिता दर 70 फीसदी दर्ज है। श्रमिक जनसंख्या अनुपात 65.1 फीसदी रहा है। श्रम बल सहभागिता दर के मामले में केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम 64.4 फीसदी के साथ दूसरे और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 61.5 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Trending Videos

श्रमिक जनसंख्या अनुपात में भी शिमला 65.1 फीसदी के साथ इन दोनों राजधानियों से आगे रहा। तिरुवनंतपुरम में यह अनुपात 63.2 फीसदी और रायपुर में 59.4 फीसदी दर्ज किया गया। श्रम बल सहभागिता दर यानी एलएफपीआर बताती है कि 15 वर्ष या इससे अधिक आयु की आबादी में कितने लोग काम कर रहे हैं या काम पाने के लिए श्रम बल में शामिल हैं। इसमें नौकरी तलाश रहे और काम करने के लिए उपलब्ध लोग भी शामिल होते हैं। रिपोर्ट में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के उन युवाओं का भी आकलन किया गया है, जो न रोजगार में हैं, न शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और न ही किसी प्रशिक्षण से जुड़े हैं। इस श्रेणी को एनईईटी कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार शिमला में इस वर्ग की दर 20.5 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर यह है श्रम बाजार की तस्वीर
रिपोर्ट के राष्ट्रीय निष्कर्षों के अनुसार देश के 98.8 फीसदी जिलों में श्रम बल सहभागिता दर 40 से 70 फीसदी के बीच दर्ज की गई। वहीं, 98.3 फीसदी जिलों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात इसी दायरे में रहा। बेरोजगारी दर के मामले में करीब 77.8 फीसदी जिलों में यह 0.5 से 5.5 फीसदी के बीच दर्ज की गई। देश के 100 सर्वाधिक आबादी वाले जिलों में गुजरात का सूरत जिला उल्लेखनीय रहा। यहां श्रम बल सहभागिता दर 68.6 फीसदी और श्रमिक जनसंख्या अनुपात 67.8 फीसदी दर्ज किया गया। दूसरी ओर, बिहार के दरभंगा में इन दोनों संकेतकों का स्तर सबसे कम रहा।

विज्ञापन

राजधानी    श्रम बल सहभागिता दर(प्रतिशत में)
शिमला               70.0
तिरुवनंतपुरम      64.4
रायपुर               61.5
बंगलूरू             56.8
अहमदाबाद       55.6
रांची                 55.6
कोलकाता         55.4
लखनऊ           55.4
जयपुर             55.3
चेन्नई               51.4
मुंबई               51.3
भोपाल            50.0
पटना             45.2
नई दिल्ली       41.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed