{"_id":"5d9e07da8ebc3e016b6b0631","slug":"only-son-of-family-died-in-a-road-accident-returning-home-after-seeing-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुझा परिवार का इकलौता चिराग, दशहरा देखने के बाद घर लौट रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बुझा परिवार का इकलौता चिराग, दशहरा देखने के बाद घर लौट रहा था युवक
Wed, 09 Oct 2019 09:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Oct 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र के टाहलीवाल-लालूवाल रोड पर सड़क हादसे में नौजवान युवक की मौत हो गई। 22 वर्षीय साहिल पुत्र रजिंदर सिंह निवासी हीरा नगर दशहरा देखकर टाहलीवाल की तरफ से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विश्राम गृह से कुछ दूर साहिल की मोटरसाइकिल फिसल गई। साहिल इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया। उसे काफी गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से उसे टाहलीवाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में में चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि साहिल इकलौता बेटा था। साहिल के पिता की कुछ वर्ष पहले ही मौत हुई है। अब साहिल की मौत से उसकी माता पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
पति राजिंदर सिंह की मौत के बाद माता के बुढ़ापे में साहिल ही अंतिम उम्मीद थी। उसकी मौत से मां की दुनिया ही उजड़ गई। पुलिस थाना हरोली के एसएचओ रमन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।