फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online permit for vehicles to rohtang pass

रोहतांग गाड़ी ले जाने को अब ऑनलाइन परमिट

Wed, 02 Mar 2016 11:48 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Wed, 02 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
online permit for vehicles to rohtang pass

अब रोहतांग गाड़ी ले जाने के लिए सैलानियों को परमिट के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। ऑनलाइन ही परमिट बुक होंगे। इसके लिए खोले गए काउंटर बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने यह फैसला देश-विदेश से रोहतांग आने वाले सैलानियों की सहूलियत के लिए लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले परमिट मनाली में स्थापित काउंटरों पर ही मिलते थे और पर्यटकों को लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था। कई बार कारोबारियों के साथ पर्यटकों की बहस भी हो जाती थी। इसके अलावा कई कारोबारी सैलानियों से मोटी रकम ऐंठ कर परमिट बेचते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


वहीं गाड़ियां रोहतांग जा पाएंगी, जिनके मालिक पहले ऑनलाइन परमिट लेंगे। यह गाड़ी चाहे हिमाचल की हो या फिर दूसरे राज्य की। इससे पहले प्रशासन ने लोकल और बाहर की गाड़ियों की संख्या तय की थी। इसकी पुष्टि एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 500 पेट्रोल वाहन ही जा पाएंगे रोहतांग-
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार इस बार केवल 500 पेट्रोल वाहनों को ही एक दिन में रोहतांग भेजा जाएगा। वहीं, रोहतांग के लिए वसूल किया जाने वाला 500 रुपये शुल्क ट्रांसपोर्ट के खाते में जमा किया जाएगा।

जिसके लिए अलग से खाता खोला जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 16 दिसंबर के आदेश में रोहतांग के लिए केवल 500 पेट्रोल गाड़ियों को भेजने के लिए कहा है। एनजीटी के आदेशों की पालना करने के लिए प्रशासन ने सभी

तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस बार बीआरओ ने दावा किया है कि रोहतांग को मार्च में ही बहाल कर दिया जाएगा। जिससे संभव है कि पहली अप्रैल से रोहतांग के लिए सैलानियों का आना जाना शुरू हो जाएगा।

ऑनलाइन बुकिंग के लिए बनाई वेबसाइट-
एडीएम कुल्लू विनय सिंह ने बताया कि प्रशासन ने www.hpkullu.nic.in नामक वेबसाइट बनाई है। जिससे ऑनलाइन बुकिंग होगी। वहीं पैसा भी ऑनलाइन जमा हो जाएगा। इसके अलावा एक नंबर की गाड़ी को दूसरा परमिट कितने घंटे बाद मिलेगा, इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।


इसलिए भी किए काउंटर बंद-
रोहतांग के लिए काउंटर पर मिलने वाले परमिट इसलिए भी बंद किए गए कि स्थानीय लोग सैलानियों को भड़काने का काम काउंटर पर करते थे। वहीं एक टैक्सी चालक एक मौके पर कई परमिट ले लेता था। जिसे बाद में 2500 से 3000 तक बेचा जाता था। जिसकी शिकायत भी पिछली साल मनाली प्रशासन के पास आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed