फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online insurance facility in post offices.

प्रदेश के डाकघरों में अब ऑनलाइन होगा इंश्योरेंस

Tue, 15 Dec 2015 11:25 AM IST
राजकुमार सेन/अमर उजाला, बिलासपुर
राजकुमार सेन/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
online insurance facility in post offices.

डाकघरों में होने वाला इंश्योरेंस अब ऑनलाइन होगी। प्रदेश के 15 डाकघरों में यह सुविधा मिलेगी। उपभोक्ता अब किसी भी डाकघर में प्रीमियम राशि तथा भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। बिलासपुर, चंबा, देहरा, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, ऊना, हमीरपुर, बड़सर, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, नाहन, शिमला ग्रामीण और रामपुर डाकघर ऑनलाइन सुविधा से जुड़ेंगे। कई उप डाकघरों में भी यह सुविधा होगी।

विज्ञापन


बिलासपुर डाकघर में सोमवार को ऑनलाइन इंश्योरेंस सेवा का शुभारंभ हुआ। डाकघरों में इंश्योरेंस ऑनलाइन होने से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। वे अब कहीं भी बीमा राशि जमा करवा सकेंगे। इससे उनके समय तथा धन की बचत होगी। उपभोक्ता डाक जीवन बीमा के साथ ग्रामीण डाक बीमा का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी पीएलआई तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार ग्रामीण डाक जीवन बीमा का अब ऑनलाइन लाभ उठा सकेंगे। भारतीय डाक विभाग ने सबसे पहले 1884 में डाक जीवन बीमा शुरू की थी। डाक जीवन बीमा से लाखों उपभोक्ता जुड़े हैं। अकेले बिलासपुर जिले में पीएलआई से साढे चार हजार तथा आरपीएलआई में 15 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में सोमवार को ऑनलाइन इंश्योरेंस सेवा का शुभारंभ मुख्य डाकपाल दयाराम ने किया। इस दौरान विपन चौधरी, आशीष शर्मा, विकास गौतम, पुनीत गौतम, विक्रांत नड्डा, पवन, प्रेम, सुभाष, पीसी सांख्यान तथा हेमलता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed