फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One women died due to corona. in shimla

आईजीएमसी में कोरोना से महिला की मौत, जिले में 170 नए मामले

Tue, 02 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One women died due to  corona. in shimla
One women died due to corona. in shimla
डीडीयू अस्पताल में संक्रमित गर्भवती महिला दाखिल
विज्ञापन

जिले में 876 पहुंची सक्रिय केसों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में कोरोना संक्रमित 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह महिला गोपालपुर रामपुर की रहने वाली थी। सोमवार को महिला को अस्पताल में दाखिल किया था। संक्रमित महिला डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित थीं।
गंभीर स्थिति में होने के कारण महिला की मौत हो गई। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. साद रिजवी ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूदा समय में 15 मरीजों को मेक शिफ्ट अस्पताल में दाखिल किया है। इसके अलावा दूसरी ओर डीडीयू अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक गर्भवती महिला को भी दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि महिला को दिक्कत न हो इसलिए उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीज को घर भेजा जाएगा। डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को कोरोना के 170 नए मामले आए हैं। एकाएक मामलों के सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बुखार और खांसी की समस्या लेकर डीडीयू अस्पताल में उपचार के लिए घोड़ा चौकी, जुंगा, देवनगर, पंथाघाटी, पीएस सदर, खलीनी, समरहिल, बीसीएस, यूएस क्लब और जिला कोर्ट चक्कर से एक-एक तथा रामनगर से दो लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। जिले में अब तक 38,164 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 876 सक्रिय मामले हैं। 36,565 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 719 मरीजों की इससे मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed