फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One person caught with disel

वाहनों से तेल और बैटरी चुराने पर एक गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
One person caught with disel
तीन वाहनों को बनाया था निशाना
विज्ञापन

क्रॉसर
नालागढ़ के रामशहर से आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में वाहनों से तेल और बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान बाबू राम (52) सोेलन निवासी के तौर पर हुई है।
आरोपी को नालागढ़ के रामशहर से पकड़ा गया। आरोपी से चुराया सामान भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को इसे अदालत में पेश किया गया। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी 25 सितंबर की रात को दारगी स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े जेसीबी समेत तीन वाहनों से तेल और दो वाहनों से बैटरी चुरा ले गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वाहन मालिक सोम कृष्ण ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वाहन मालिक ने बताया कि उसके दो टिपर हैं। बीती रात चालक ने दारगी के पास वाहनों को पार्क किया था। सुबह वाहन चलाने के लिए वापस आए लेकिन स्टार्ट नहीं हुए। देखा तो वाहनों की तेल की टंकियां खाली पड़ी थीं। इस बीच एक अन्य व्यक्ति भी वहां पर पहुंचा। इनकी जेसीबी से भी डीजल चोरी हो चुका था। इसके साथ ही एक अन्य वाहन से शातिर बैटरी निकलकर उड़ा ले गया था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में आरोपी के खिलाफ 46 मामले
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्रदेशभर के अलग-अलग थानों में 46 के लगभग मामले दर्ज हुए हैं। इसमें चोरी, शराब, धोखाधड़ी के अलावा अन्य मामले में संलिप्त है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी से क्षेत्र में चोरी के अन्य मामलों में भी पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed