फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One person arrested in fraud case

सेब आढ़ती से 35 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
One person arrested in fraud case
भट्ठाकुफर फल मंडी में की थी ठगी, पुलिस ने गुजरात के राजकोट से पकड़ा
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा
जुलाई 2020 में 50 लाख रुपये का हुआ था सौदा
पंद्रह लाख का भुगतान कर शेष 35 लाख नहीं दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी के एक आढ़ती से लाखों रुपये हड़पने के मामले का आरोपी पुलिस हत्थे चढ़ा है। इसकी पहचान 34 वर्षीय इमरान सोलंकी पुत्र आरिफ भाई सोलंकी राजकोट गुजरात निवासी के तौर पर हुई है। मंगलवार को उसे शिमला स्थित अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के मुुताबिक जुलाई 2020 में भट्ठाकुफर फल मंडी के आढ़ती राजेश ने सेब के ट्रक राजकोट के खरीदार इमरान भाई सोलंकी फल कंपनी के नाम पर भेजे थे। सेब खरीद को लेकर दोनों के बीच 50 लाख रुपये का सौदा हुआ था। इस दौरान खरीदार ने आढ़ती को 15 लाख का भुगतान कर दिया। लेकिन बाकी बचे 35 लाख रुपये देने का आश्वासन देता रहा। डेढ़ साल बीतने के बाद भी कोई अदायगी नहीं की। लंबे समय तक व्यापारी के चक्कर लगाने के बाद पैसे न मिलने पर आढ़ती ने पुलिस में शिकायत की थी। मामले की जांच कर रही विशेष टीम राजकोट से आरोपी को सोमवार देर रात शिमला लेकर आई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक सेब सीजन की शुरुआत में आरोपी व्यापारी ने आढ़ती को सेब भुगतान के लिए चेक दिए थे। इस बीच 15 लाख रुपये का भुगतान हो गया। लेकिन, बाकी चेक बैंक से बाउंस हो गए हैं। पुलिस सेब खरीद से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगालने में जुटी है। डीएसपी हेड क्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

उधार पर चलता है करोड़ों का कारोबार
मंडियों में सेब का कारोबार उधार पर चलता है। बागवानों का सेब आढ़ती कमीशन लेकर खरीदारों को बेचते हैं। खरीदार सेब का पैसा आढ़तियों को भेजते हैं और आढ़ती बागवानों को भुगतान करते हैं। लेकिन, कई लदानी आढ़ती के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed