{"_id":"59b003354f1c1bec7f8b4591","slug":"one-more-piligrim-died-in-una-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊनाः ट्रक हादसे में एक और श्रद्धालु ने तोड़ा दम, अब तक छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊनाः ट्रक हादसे में एक और श्रद्धालु ने तोड़ा दम, अब तक छह की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के अंब ट्रक हादसे के एक और घायल श्रद्धालु ने पीजीआई ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इससे हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। मंगलवार देर शाम हरदीप सिंह (38) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तरनतारन पंजाब को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायल पीजीआई में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद लोग सहमे हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद से पुलिस भी मालवाहक वाहनों के प्रति सख्ती बरतती नजर आ रही है। जगह-जगह नाके लगाकर ऐसे वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। डीएसपी अंब धर्मचंद वर्मा का कहना है कि घायल एक और श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया है। डीएसपी ने कहा कि किसी को भी यातायात के नियमों से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन