{"_id":"58e4b6664f1c1bdc315b59fe","slug":"one-killed-in-hrtc-bus-accident-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 14 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की एक बस नंगल के दड़ोली लोअर गांव के पास दुर्घटनागस्त हो गई है। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार मृतक हमीरपुर जिले के गांव टिका बाहडला का रहने वाला था। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस एनएच 503 (एक्सटेंशन) पर ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
बस में सवार ज्यादातर यात्री चंडीगढ़ जा रहे थे। बस ऊना जिले के हरोली से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही यह बस नंगल के दड़ोली गांव के पास पहुंची तो उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। इससे बस सड़क के किनारे एक खड्ड में गिर गई।
विज्ञापन
इसके बाद बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।