{"_id":"e2927125a754ea1f1ac7fc7559e71967","slug":"one-died-in-road-accident-near-kinnaur-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर जिले के लियो गांव के नजदीक एक बोलेरो कैंपर के दुर्घटना ग्रस्त होने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को गहरी खाई से निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चांगों से लियो की ओर आ रही बोलेरो कैंपर एचपी 27 ए 2763 अचानक अनियंत्रित होकर लियो संपर्क मार्ग से करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में लियो निवासी छैरिंग उम्र 32 वर्ष पुत्र नारायण चंद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक किन्नौर राहुल नाथ ने की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को चांगों से लियो जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन