फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died in road accident in sirmour.

बाइक की टक्कर से एक की मौत

Sun, 13 Sep 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 13 Sep 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident in sirmour.

नाहन-पांवटा एनएच पर सैनवाला के पास शनिवार देर शाम को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नालागढ़ से बैलों की जोड़ी खरीद कर हरिद्वार लेकर जा रहा था। सैनवाला के समीप तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक पांवटा की तरफ जा रही थी। उत्तराखंड के हरिद्वार लकसर निवासी गोपाल सिंह (45) पुत्र अतर सिंह नालागढ़ से बैल खरीद कर पैदल सड़क से जा रहा था। इस बीच बैल एनएच की तरफ आ गए।
विज्ञापन


गोपाल सिंह ने जैसे ही बैल को सड़क से दूर करने का प्रयास किया। नाहन की तरफ से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने माजरा पुलिस चौकी में हादसे की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांचकर्ता आईओ प्यार सिंह की टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हरिद्वार सूचित किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि कर कहा कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed