फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died and two injured in landslide at hydropower project bhavnagar kinnaur

परियोजना स्थल पर भूस्खलन से एक की मौत, मैनेजर समेत दो घायल

Tue, 19 Jun 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर(किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर(किन्नौर) Updated Tue, 19 Jun 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
one died and two injured in landslide at hydropower project bhavnagar kinnaur

किन्नौर जिले की शौरंग जल विद्युत परियोजना पर पहाड़ी से चट्टान खिसकने से काम पर लगे निर्माण एजेंसी के एक कर्मी की मौत हो गई। हादसे में सिविल मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य कर्मी को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सिविल मैनेजर को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा परियोजना के पेनस्टॉक (जलद्वार) लाइन के लिए मशीन से खुदाई करते समय हुआ। मृतक की पहचान कंपनी में ब्लास्टर भूपेंद्र तोमर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 100 मेगावाट की शौरंग जल विद्युत परियोजना की निर्माण कंपनी बुरंग में पेनस्टॉक लाइन का का काम कर रही है। सोमवार सुबह 11 बजे कंपनी कर्मियों की टीम टाटा एक्सकेवेटर 210 मशीन से खुदाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान भूस्खलन के चलते पहाड़ी से भारी चट्टानें खिसक गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

one died and two injured in landslide at hydropower project bhavnagar kinnaur

ब्लास्टर और सिविल मैनेजर तथा काम पर लगी मशीन चट्टान की चपेट में आ गए। मशीन के ऑपरेटर ने तो खिड़की से छलांग लगाकर जान बचा ली, लेकिन दो लोग चट्टान की जद में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और मजदूर घटनास्थल की ओर भागे। आननफानन में चट्टान और मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक ब्लास्टर की जान जा चुकी थी। 

उधर, डीएसपी भावानगर मनोज जोशी ने बताया कि घटना के समय परियोजना के सिविल मैनेजर नितिन बिष्ट और ब्लास्टर भूपेंद्र तोमर सहित ऑपरेटर पवन कुमार ही कार्यस्थल पर मौजूद थे।

मैनेजर ने भूस्खलन देखते ही बजाई थी सीटी

one died and two injured in landslide at hydropower project bhavnagar kinnaur

 हादसे में ब्लास्टर भूपेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सिविल मैनेजर नितिन बिष्ट गंभीर रूप से घायल हैं। मशीन ऑपरेटर पवन कुमार को मामूली चोटें आई हैं। मशीन से खुदाई के दौरान भूस्खलन होने पर सिविल मैनेजर ने सीटी बजाकर ऑपरेटर को आगाह कर दिया था।

खतरे का इशारा मिलते ही ऑपरेटर ने मशीन से छलांग लगाकर जान बचा ली, लेकिन सीटी बजाने वाले सिविल मैनेजर खुद मलबे की चपेट में आ गए। चट्टान के साथ आए मलबे में दबने से मशीन को भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed