फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On the lines of Himachal e-Vidhan will also start in Odisha

हिमाचल की तर्ज पर ओडिशा में भी शुरू होगा ई-विधान: पात्रो

Thu, 22 Aug 2019 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
On the lines of Himachal e-Vidhan will also start in Odisha
- फोटो : अमर उजाला

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने कहा कि ओडिशा में भी ई-विधान को शुरू किया जाएगा। इसको लेकर हिमाचल विधानसभा में ई-विधान की जानकारी प्राप्त की गई है। इसके लिए ओडिशा विधानसभा का 7 विधायकों व 5 अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला आया है। 

विज्ञापन


पात्रो ने गुरुवार को प्रदेश विधानसभा परिसर प्रेस वार्ता में कहा कि देश में हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है, जिसमें ई-विधान बनाया गया है। कागजी कार्रवाई होने से खर्च ज्यादा है वहीं पेड़ों को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


पेड़ से ही कागज तैयार किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि ई-विधान को लेकर हिमाचल अब ओडिशा का अध्यापक होगा। प्रतिनिधिमंडल में पात्रो के अलावा नेता प्रतिपक्ष प्रदीप कुमार, संसदीय कार्यमंत्री विक्रम केसरी, तुषार, प्रोमिला, भारती, विधायक और आईएएस अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा की टीम ने सदन में देखी कार्यवाही

ओडिशा विधानसभा की हाउस समिति ने गुरुवार को हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही देखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दल का शॉल व हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया।

इस दल में ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो, नेता प्रतिपक्ष प्रदीप कुमार नायक, संसदीय कार्य मंत्री विक्रम केसरी आदि शामिल हैं। डॉ. बिंदल ने इस दल को देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा देश की सर्वप्रथम पेपर लैस एसेंबली है। इसके अतिरिक्त दल को ई-समिति, ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी गई। बाद में इस दल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed