बुजुर्ग महिला को रस्सी से घसीटते हुए ले गई भैंस, मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 साल की बुजुर्ग महिला के लिए उसकी भैंस ही मौत का कारण बन गई। बेकाबू भैंस महिला को रस्सी से घसीटते हुए ले गई जिससे उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है।
यहां शाहतलाई क्षेत्र में भैंस को गौशाला से बाहर बांधने के लिए ले जा रही बुजुर्ग महिला की उस समय मौत हो गई जब भैंस उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इस हादसे में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मामला ग्राम पंचायत दसलेहड़ा के गांव झमराड़ियां का है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्राम पंचायत दसलेहड़ा के गांव झमराड़ियां की बगो देवी (65) पत्नी अर्जुन राम अपनी भैंस को मवेशीखाने के भीतर से बाहर बांधने के लिए रस्सी से पकड़कर ले जा रही थी।
अचानक बेकाबू हुई भैंस, महिला को घसीटते हुए ले गई
मगर जैसे ही भैंस दरवाजे से बाहर आई तो वह अचानक दौड़ पड़ी। बगो देवी ने भैंस को रोकने की कोशिश कि लेकिन, भैंस ने बगो देवी को घसीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बुजुर्ग का हाथ रस्सी में फंस गया।
जिस वजह से वह खुद को रस्सी से छुड़वाने में कामयाब नहीं हो पाई। इससे भैंस महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बामुश्किल भैंस पर काबू पाकर महिला को छुड़वाया।
घायल महिला ने मौके पर ही तोड़ा दम
मगर हादसे में महिला को काफी चोटें आ चुकी थी। परिवारवालों का कहना है कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पंहुच गई और इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भैंस के भागने और उसके रस्से में बगो देवी का हाथ फंसकर मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।