फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   oil and milk rate increases in himachal

महंगाई की मार, दूध और तेल हुआ महंगा

Tue, 01 Jul 2014 06:21 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
oil and milk rate increases in himachal

सरकार डिपो में मिलने वाले रियायती सरसों तेल को 12 रुपये महंगा करने की तैयारी में है। खाद्य तेल का रेट 59 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये दरें एपीएल और बीपीएल के सभी लगभग साढ़े 17 लाख परिवारों पर लागू होंगी। जुलाई के लिए आई नई सप्लाई में खाद्य तेल का 71 रुपये प्रिंट रेट आया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कुछ दिन पहले कहा था कि दालों के रेट में तो कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


मगर खाद्य तेल के रेट को लेकर जुलाई में निर्णय होगा। सरकार ने अभी तक सरसों तेल के रेट बढ़ाने पर कोई बात स्पष्ट नहीं की है, लेकिन राशन डिपो संचालकों को खाद्य तेल 71 रुपये की दर से देने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो संचालकों को जारी किए निर्देश

oil and milk rate increases in himachal

अभी तक तेल 59 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा था। बीपीएल और एपीएल परिवारों को एक ही अनुपात में एक ही रेट पर मिलता है। इससे पहले राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने लगभग 12 लाख एपीएल परिवारों का आटे के बाद चावल कोटा भी घटा दिया है।

आटा 18 से 14 किलो प्रति परिवार किया गया है, वहीं चावल का कोटा 9 किलो से घटाकर 6 किलो देने के आदेश हो गए हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली का कहना है कि सरसों तेल 71 रुपये कब से देंगे, इस पर जल्दी स्थिति स्पष्ट करेंगे।

सरसों तेल मार्केट में 130 रुपये लीटर के हिसाब मिल रहा है। हम 59 रुपये की दर से देते आए हैं। चार जुलाई को ऐसी कई बातें मैं खाद्य मंत्रियों के सम्मेलन में भी डिस्कस करने जा रहा हूं।

दूध भी हो गया दो रुपए महंगा

oil and milk rate increases in himachal

वहीं, वेरका दूध की कीमत भी दो रुपए तक बढ़ गई है। ये नई कीमत प्रदेश में आज से ही लागू हो गई है। इसके साथ ही दूसरी कंपनियां भी दूध की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

दूध की कीमत के साथ साथ दहीं, पनीर, लस्सी आदि के दाम भी बढ़ने की संभावना है। फलों और सब्जियों के दाम पहले ही आसमान छू रहे थे लेकिन अब इनके दाम बढ़ने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed