विधायक के कार्यालय में लगी आग, रिकॉर्ड स्वाह, 50 हजार का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मृदुल चौक हमीरपुर स्थित विधायक नरेंद्र ठाकुर का अधिवक्ता कार्यालय है। इस कार्यालय में उनके अलावा उनके सहयोगी अधिवक्ता मौजूद होते हैं।
शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग
हालांकि ज्यादातर समय में विधायक के सहयोगी अधिवक्ता ही कार्यालय में होते हैं। कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे अचानक आग भड़क गई। अधिवक्ता नवीन पटियाल का कहना है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी क्योंकि आग बिजली मीटर से लगना शुरू हुई।
दमकल विभाग ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। इस संबंध में स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि इस आग में अनुमानित 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।