{"_id":"60f2af228ebc3ec76f33e798","slug":"ntt-and-anganwadi-workers-will-get-opportunity-to-become-pre-primary-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: एनटीटी और आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेगा प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: एनटीटी और आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेगा प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का अवसर
Sun, 18 Jul 2021 10:39 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:39 AM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा था। एनटीटी कर चुकीं महिलाएं लंबे समय से उन्हें इन स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों के साथ आंगनबाड़ी वर्करों के लिए भी प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का मौका मिलने वाला है। नर्सरी और केजी कक्षा के लिए शिक्षक भर्ती के लिए विभाग के अधिकारी आरएंडपी नियम बनाने में जुट गए हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
अप्रैल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा था। एनटीटी कर चुकीं महिलाएं लंबे समय से उन्हें इन स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
उधर, आंगनबाड़ी वर्कर भी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। दोनों संगठनों ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन भी किए थे। ऐसे में सरकार ने विभागीय अधिकारियों पर मामले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
अब नए सिरे से बन रहे प्रस्ताव में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों के साथ आंगनबाड़ी वर्करों को भी भर्ती में शामिल किया जा रहा है। कितने पद किस श्रेणी के लिए दिए जाएंगे, इसको लेकर मंथन जारी है।
मंत्रिमंडल की बैठक में भी यह प्रस्ताव लाया जाना है। विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने, शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश भी की गई है।