{"_id":"6683fc5ca8f135aba70451c0","slug":"now-you-can-apply-for-inspire-award-scheme-not-only-through-portal-but-also-through-app-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Inspire Award Scheme : इंस्पायर मानक योजना के लिए अब पोर्टल ही नहीं एप से भी आवेदन, ये है लास्ट डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Inspire Award Scheme : इंस्पायर मानक योजना के लिए अब पोर्टल ही नहीं एप से भी आवेदन, ये है लास्ट डेट
Tue, 02 Jul 2024 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:41 PM IST
सार
विद्यार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। इस बार इंस्पायर मानक योजना के लिए आवेदन मोबाइल एप से भी हो पाएगा। विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंस्पायर मानक अवार्ड योजना
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर में छठी से दसवीं तक सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर मानक योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार विद्यार्थी ईएमआईएएस पोर्टल के साथ मोबाइल एप से भी आवेदन कर सकते हैं। एससीईआरटी ने आवेदन के लिए पोर्टल को खोल दिया है। विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश भर के सभी जिलों को भी सूचित कर दिया है। विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए यह योजना आरंभ की गई है।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष इस योजना के तहत देश सहित प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूलों से छठी से 10वीं कक्षा तक के बच्चों के मॉडल आवेदन के रूप में प्राप्त होते हैं। इसे मंत्रालय को भेजा जाता है। प्रदेश में इस योजना को संचालित करने का जिम्मा एससीईआरटी सोलन के पास है। इंस्पायर मानक योजना के तहत स्कूली बच्चों को मॉडल और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत स्कूल में छठी से दसवीं के 10 से 15 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंत्रालय की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन
इंस्पायर मानक योजना की प्रदेश नोडल अधिकारी रंजना कुमारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इंस्पायर मानक योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। स्कूल प्रबंधकों व विद्यार्थियों को ई-एमआईएएस पोर्टल जाकर या फिर इंस्पायर मानक मोबाइल एप से आवेदन करना होगा। एससीईआरटी सोलन के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल जो कि इस योजना के साथ पंजीकृत हैं को अपने पांच सर्वश्रेष्ठ आइडिया को सबमिट करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन करने को कहा।
विज्ञापन